August 21, 2026

आईएसआईएस के कुख्यात बिलाल अल सुदानी व 10 आतंकवादियों को अमेरिकी विशेष अभियान बल ने मार गिराया।

देहरादून 27 जनवरी 2023,

वाशिंगटन : उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट संगठन आईएसआईएस के कुख्यात बिलाल अल-सुदानी और 10 अन्य आतंकवादियों को अमेरिकी विशेष अभियान के बलों ने मार गिराया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यह घोषणा की है। अमेरिका के विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बयान जारी कर बताया कि सोमालिया के पहाड़ी इलाके में गत दिनों चलाए गए अभियान में बिलाल अल-सुदानी को निशाना बनाया गया, जो वैश्विक आतंकवादी संगठन को वित्तीय मदद मुहैया कराता था।

विदेश मंत्री ने कहा कि, ”यह कार्रवाई अमेरिका और उसके भागीदारों को अधिक सुरक्षित बनाती है और यह अमेरिकियों को देश तथा विदेश में आतंकवाद के खतरे से बचाने के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राष्ट्रपति बाइडन को पिछले सप्ताह प्रस्तावित अभियान के बारे में जानकारी दी गई थी, जिसकी तैयारी कई महीनों से की जा रही थी।

लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि अल-सुदानी कई वर्षों से अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के रडार पर था। अफ्रीका में आईएस के संचालन के साथ-साथ अफगानिस्तान में उसकी आतंकवादी शाखा आईएसआईएस-के,अमेरिकी वित्तीय मंत्रालय ने पिछले साल आरोप लगाया था कि अल-सुदानी ने एक अन्य आईएस सदस्य अब्देला हुसैन अबादिग्गा को वित्तीय मदद मुहैया कराई थी।

अब्देला हुसैन अबादिग्गा ने दक्षिण अफ्रीका में युवकों को संगठन से जोड़ने और उन्हें हथियार प्रशिक्षण शिविर में भेजा था। पेंटागन के अधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि, अभियान में कोई भी हताहत नहीं हुआ है ।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.