June 26, 2026

तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप: रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 ,

देहरादून 6 फरवरी 2023,

दिल्ली : तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारी जानमाल का नुक्सान हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 नापी गई है। 45 सेकंड तक बोली पृथ्वी, 40 से अधिक आफ्टर शाक आए। उच्च तीव्रता वाले भूकंप से दोनों देशों में सैकड़ों इमारतें धराशाई हो गईं। अब तक दोनों देशों में 500 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 45 सेकंड तक बोली पृथ्वी, 40 से अधिक आफ्टर शाक आए।

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के संबंध में जानकारी देते हुए यूएस भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर दूर था। यह 18 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें धराशाई हो गई। कुछ को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की वजह से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

राष्ट्रपति एर्दोगन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। हमें उम्मीद है कि हम इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि तुर्किए में भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। भारत तुर्किए के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.