June 24, 2026

सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

देहरादून 17 मई 2023,

कर्नाटक में कांग्रेस पर्यवेक्षकों के गहन मंथन के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री बनेंगे। डीके शिवकुमार प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे। नई सरकार का शपथग्रहण 20 मई को होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग वार्ता कर उनकी राय जानी थी और फिर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

केसी वेणुगोपाल तथा रणदीप सुरजेवाला ने आज प्रेस वार्ता के दौरान सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की।

इसके बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। कर्नाटक में नई सरकार का शपथग्रहण 20 मई को होगा।

पिछले चार दिनों से कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्साकशी जारी थी। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अपना दावा ठोंक दिया था। कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि, दोनों को ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद देने के लिए राजी हो गया है। हालांकि पहली बार कमान सिद्दारमैया को दी जा रही है।

 

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.