June 27, 2026

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने वृक्षारोपण किया।

देहरादून 05 जून 2023,

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में आज शिवगँगा एनक्लेव डांडा लाखोण्ड देहरादून में फलदार वृक्षों का रोपण कर “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया।

इस मौके पर महसंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा की बदलते जलवायु परिवर्तन से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज धीरे-धीरे फलदार पेड़ों की प्रजाति भी लुप्त होती जा रही है। भविष्य में युवा पीढ़ी के लिए फलदार पेड़ो की गणना करना सिर्फ कल्पना मात्र रह जायेगा। ऐसे मे मिश्रित वनो को जिंदा रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसलिए फलदार पेड़ो को लगाए जाना बहुत जरूरी है।श्री सकलानी ने सरकारी भूमि पर भी फलदार वृक्ष लगाने पर जोर दिया। हमे इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

कार्यक्रम मे महासंघ के जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यु ने “पर्यावरण है तो जीवन है” का नारा देकर पौधारोपण की प्रक्रिया को पूर्ण किया। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश सचिव सुभाष कुमार ने पौधरोपण पर पहुंचे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महासंघ के जिला महसचिव राकेश शर्मा व उपाध्यक्ष राकेश भट्ट ने सयुंक्त रूप से आम,लीची,अमरूद,आमला, पौधे देकर पौधरोपण की प्रक्रिया पूर्ण की।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अवधेश नौटियाल,अमित अमोली,महासंघ के जिला संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट , प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली,जितेंद्र नरूला,विपिन कुमार,पूनम कुमार सिंह,भूपेंद्र प्रसाद भट्ट , इंदेश्वरी ममगाई,नवीन घिल्डियाल,दिगंबर उपध्याय्,शिवराज राणा, हरीश कंडवाल,घनश्याम जोशी,केसर सिंह,जितेंद्र नरूला,जितेंद्र कुमार,यशराज आनंद,देवेंद्र चौहान,दर्शन सिंह,उमंग शर्मा,कमल सिंह गुसाई,मेघा कुमारी,जसपाल राणा एवं उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.