June 27, 2026

वन दरोगा के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 11 जून को आयोजित।

देहरादून 9 जून 2023,

वन दरोगा के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 11 जून को जनपद देहरादून में विभिन्न 41 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं को शान्ति पूर्वक और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा देहरादून जनपद के उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आस-पास की 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) डाॅ. शिव कुमार बरनवाल ने अवगत कराया है कि, उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों के आस-पास की 100 मीटर की सीमा के अन्तर्गत पूर्वानुमति के बिना 5 या 5 से अधिक व्यक्ति (परीक्षार्थियों को छोड़कर) समूह के रूप में एकत्रित नहीं होगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेगें और न ही जुलूस आदि निकालेगें। उपरोक्त प्रतिबंध 11 जून 2023, को परीक्षा समाप्ति तक रहेगा। उपरोक्त आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.