June 24, 2026

भारतीय सेना की संचार प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये का अनुबंध।

देहरादून 15 जून 2023,

दिल्ली: रक्षा मंत्रालय आज रक्षा उपकरणों के स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को साकार करने में शामिल निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए हैदराबाद की आईसीओएमएम टेली लिमिटेड के साथ 5/7.5 टन रेडियो रिले संचार उपकरण के कुल 1,035 कंटेनरों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। अंडर बाय (इंडियन) श्रेणी के तहत कॉन्ट्रैक्ट का मूल्‍य लगभग 500 करोड़ रुपये है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 कंटेनरों का वितरण शुरू हो रहा है।

रेडियो रिले कंटेनर भारतीय सेना की मोबाइल संचार टुकड़ियों की लंबे समय से प्रतीक्षित आवश्यकता को पूरा करेंगे। इन कंटेनरों का उपयोग संचार उपकरणों को अधिक विश्वसनीय रूप से कार्य करने के लिए संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए किया जाएगा। कंटेनरों को अधिकृत विशेष वाहनों पर रखा जाएगा और परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानांतरित किया जाएगा।

कंपनी स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी उपकरणों और उप-प्रणालियों के साथ कंटेनरों का उत्पादन करेगी। यह रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण को और बढ़ावा देगा तथा निजी क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा। ऐसे अत्याधुनिक उपकरणों के विकास से मित्र देशों के साथ निर्यात बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.