Recent Posts

February 8, 2026

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में अपनी यात्रा ख़त्म करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर मिस्र पहुंचे।

देहरादून 25 जून 2023

दिल्ली: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में अपनी यात्रा ख़त्म करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मिस्र पहुंचे हैं। मिस्र दौरे के दूसरे दिन मिस्र के टॉप कंपनी के सीईओ ने प्रधानमंत्री को अविश्वसनीय आदमी बताया है। सीइओ ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से भारत तरक्की कर रहा है। जिसकी वजह से सभी सेक्टर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

वहीं इससे पहले मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती शॉकी आलम ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। ग्रैंड मुफ्ती शॉकी आलम ने कहा कि “प्रधानमंत्री के साथ एक बहुत अच्छी और दिलचस्प बैठक रही। वास्तविकता में वे एक बुद्धिमान नेतृत्व को दर्शाते हैं। भारत जैसे बड़े देश के लिए हमारी आज की बैठक वास्तव में हमारी दूसरी बातचीत है क्योंकि हम पहले भी दिल्ली में मिल चुके हैं। दोनों बैठकों के बीच मैंने देखा कि भारत में बहुत विकास हुआ है और ये दर्शाता है कि वे भारत में हमेशा और लगातार काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काहिरा में मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में काम करने वाली सबसे बड़ी मिस्र की कंपनियों में से एक, हसन अल्लम होल्डिंग कंपनी के सीईओ हसन अल्लम से मुलाकात की। उन्होंने अक्षय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे और निर्माण क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के साथ घनिष्ठ सहयोग बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्रीओ नरेन्द्र मोदी ने काहिरा में दो प्रमुख युवा योग प्रशिक्षकों, रीम जाबक और सुश्री नाडा एडेल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने योग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें भारत आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र में योग के प्रति भारी उत्साह के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के प्रसिद्ध लेखक और पेट्रोलियम रणनीतिकार तारेक हेग्गी से मुलाकात कर दोनों के बीच वैश्विक भू-राजनीति, ऊर्जा सुरक्षा, कट्टरवाद और लैंगिक समानता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की।भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ अपनी बातचीत में, प्रधानमंत्री ने भारत-मिस्र संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने के लिए इस समुदाय की सराहना की।

इस कार्यक्रम में छात्रों, पेशेवरों और व्यावसायियों सहित प्रवासी भारतीय समुदाय के 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचने के तुरंत बाद मिस्र के मंत्रिमंडल की “भारत इकाई” के साथ एक बैठक की। इस “भारत इकाई” की स्थापना इस वर्ष की शुरुआत में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राजकीय यात्रा के बाद की गई थी। इस “भारत इकाई” की अध्यक्षता मिस्र के प्रधानमंत्री महामहिम मुस्तफा मैडबौली करते हैं तथा इसमें कई मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मैडबौली और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों ने “भारत इकाई” की विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और सहयोग के नए क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अपने भारतीय समकक्षों की ओर से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की और विभिन्न क्षेत्रों में भारत-मिस्र द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति उत्सुकता जताई।

प्रधानमंत्री ने “भारत इकाई” की स्थापना की सराहना की और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए इस ‘संपूर्ण सरकार वाले दृष्टिकोण’ का स्वागत किया। उन्होंने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में मिस्र के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता को साझा किया।

बैठक में व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, आईटी, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म, दवाओं और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मैडबौली के अलावा, इस बैठक में मिस्र के सात कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहम्मद शकर अल-मरकाबी, विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, समेह शौकरी, विदेश मंत्री डॉ. हला अल-सईद, योजना एवं आर्थिक विकास मंत्रीडॉ. रानिया अल-मशात, अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री डॉ. मोहम्मद मैत, वित्त मंत्री डॉ. अम्र तलत, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इंजी. अहमद समीर, उद्योग एवं व्यापार मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.