August 8, 2026

अगर राहुल गांधी गए तो नाटक था, जब आप गए तो यह कौन सा महा नाटक था:मलिकार्जुन खरगे

देहरादून 01 जुलाई 2023

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा, ” भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा ईर्ष्या से बात करते हैं। यदि राहुल गांधी मणिपुर जाकर लोगों की परेशानियों को समझने की कोशिश करते हैं, तो भाजपा इसे नाटक बताती है। विपक्ष की बैठक को फोटो सेशन कहते हैं। उनकी लोकतांत्रिक नहीं बल्कि तानाशाही मानसिकता है। मैं ऐसी मानसिकता की निंदा करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मीडिया से वार्ता करते हुए सवाल उठाया “राहुल गांधी को क्यों रोका गया? उन्हें सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी। जब अमित शाह वहां जा सकते हैं, उनके लोग वहां जा सकते हैं, तो एक विपक्षी नेता क्यों नहीं जा सकते ? श्री खरगे ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा,’अगर राहुल गांधी गए तो यह नाटक था, जब आप गए तो यह कौन सा महा नाटक था?” खड़गे ने आगे सवाल किया कि गांधी को कोई सुरक्षा क्यों नहीं दी गई।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को सुरक्षा व्यवस्था न दिए जाने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा, “जो आदमी चार हजार किलोमीटर से अधिक पैदल चला, क्या आप उसे प्रभावित स्थानों पर जाने के लिए सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते? आपके पास सुरक्षा है। उन्हें पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, सीमा बल की सुरक्षा क्यों नहीं दी जा सकी। कुछ तो व्यवस्था करनी चाहिए थी। जबकि केंद्र सरकार को चार दिन पहले ही राहुल गांधी की यात्रा के बारे में अवगत करा दिया गया था।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.