June 24, 2026

जनपद देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश।

देहरादून 09 जुलाई 2023,

जनपद देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल सुरक्षा की दृष्टि से बन्द रहेगें। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के चलते देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने 10 जुलाई को जनपद के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त शासकीय, गैर शासकीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि, जिन स्कूल एवं कॉलेजों में परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित हैं, वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं संचालित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के अन्य समस्त स्कूल/कॉलेज , आंगनवाडी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है ।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.