August 8, 2026

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने की रिक्त विधानसभाओं के उपचुनावों की घोषणा। बागेश्वर में पांच सितंबर को होगा मतदान।

देहरादून 08 अगस्त 2023,

दिल्ली: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्य विधानसभाओं की रिक्त सात सीटों पर उपचुनाव किए जाने घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट सहित झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव होने हैं। सभी विधानसभाओं में पांच सितंबर को मतदान होगा।

उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट (एससी) सीट चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुई थी। झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी। केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी, त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक, पश्चिम बंगाल की धुपगुरी (एससी) विधानसभा सीट बिष्णु पांडेय, त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग, की घोषणा के मुताबिक संबंधित राज्य 10 अगस्त को उपचुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख- 17 अगस्त, नामांकन पत्रों की जांच- 18 अगस्त, नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख- 21 अगस्त है। मतदान पांच सितंबर को होगा। आठ सितंबर को मतगणना की जाएंगी तथा इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.