June 24, 2026

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जनहितैषी सरकार बनाकर, विकास की नई कहानी लिखेंगे:मल्लिकार्जुन खड़गे।

देहरादून 22 अगस्त 2023,

मध्य प्रदेश के सागर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हम मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जनहितैषी सरकार बनाकर, विकास की नई कहानी लिखेंगे। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर सागर में संत रविदास महाराज के नाम से विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सागर में संत रविदास महाराज के मंदिर का लोकार्पण किया गया , जो अजा वर्ग को प्रभावित करने के लिए किया है। मध्यप्रदेश में भाजपा की 18 वर्ष सरकार रहने के दौरान, उन्हें संत रविदास की याद नहीं आती। खरगे ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस से 53 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड मांगने के प्रश्न पर मलिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर प्लेटफॉर्म किया। उन्होंने कहा, मैं 53 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। मेरे पास सारा रिकार्ड है। मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति 17 वर्षों से हुकूमत कर रहा है। अभी भी पिछड़ा हुआ है। मोदी ने 13 वर्ष गुजरात में हुकूमत की। दिल्ली में 10 वर्ष हो गए। यानी साढ़े 24 साल से हुकूमत हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी हकीकत गुजरात में देख सकते हैं। पौष्टिक आहार में सर्वाधिक पिछड़ा गुजरात है।

श्री खड़गे ने बताया कि,हमने लोकतंत्र के उसूलों के मुताबिक, मध्यप्रेश में चुनाव जीता मगर इसको बीजेपी ने छीन लिया। आप लोकतंत्र की बात करते हो, दूसरी ओर पैसे दे-देकर विधायक खरीद लेते हाे। उनको प्रवर्तन निदेशालय, विजिलेंस का डर दिखातो हों।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर मध्य प्रदेश में किसानों का कर्ज पूरा माफ किया जाएगा। रसोई गैस ₹500 में मिलेगी। डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाएंगे तथा इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। खड़गे ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.