August 8, 2026

उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्म कमल बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

 

उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्म कमल बन रहा लोगों के आकर्षण का केंद्र

 

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर इन दिनों ब्रह्मकमल खिले हुए हैं।

 

हेमकुंड जाने वाले यात्रियों के लिए यह फूल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

राज्य पुष्प ब्रह्मकमल 13 हजार फीट की ऊंचाई पर खिलता है।

 

इन दिनों ब्रह्मकमल हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक जगह-जगह पर खिला हुआ है।

 

यहां आने वाले यात्री इन फूलों को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

ब्रह्मकमल खिलने का यह सबसे मुफीद समय है।

 

जुलाई से सितंबर के बीच में खिलने वाला ब्रह्मकमल धार्मिक महत्व का पुष्प है।

 

नंदा अष्टमी मेले के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र से ब्रह्मकमल को लाकर नंदा को अर्पित किया जाता है।

 

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर ब्रह्मकमल के साथ अन्य प्रजाति के फूल भी खिले हुए हैं जिससे पूरे क्षेत्र की खूबसूरती और भी निखर रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.