June 23, 2026

आज चद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर सक्रिय नहीं हो सका:कल सक्रिय होने की संभावना।।

दिल्ली, भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक  चद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर 22 सितंबर को सक्रिय नहीं हो सकेगा।  अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश देसाई के मुताबिक इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर को 23 सितंबर को सक्रिय करने की कोशिश की जाएगी।

वर्तमान में लैंडर-रोवर निष्क्रिय स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि,चांद पर 14 दिनों पश्चात सुबह हो चुकी है। सूर्य की रोशनी पूरी तरह से मिल रही है, लेकिन चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को अभी तक पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल सकी है।

इसरो के स्रोतों ने बताया कि यूरोपियन स्पेस एजेंसी के कोरोउ स्पेस स्टेशन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम को लगातार संदेश भेजे जा रहे थे। लेकिन लैंडर विक्रम को पर्याप्त सोलर ऊर्जा नहीं मिलने के कारण कमजोर रेडियो फ्रिक्वेंसी मिल रही है। अब कल फिर से रोवर को सक्रिय करने की कोशिश की जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.