August 8, 2026

SSP ने शहर में Odd/ Even व्यवस्था को लागू करने के सम्बन्ध में जनता से मांगे सुझाव

 

 

कल रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जन के साथ संवाद कायम किया गया, इस दौरान द्वारा सभी दून वासियों से वीकेन्ड्स के दौरान Odd/ Even व्यवस्था को लागू करने के सम्बन्ध में सुझाव मांगे गये।

 

सभी को अवगत कराया गया कि उक्त व्यवस्था को लागू करने के लिए आम जन, व्यापारी वर्ग, अभिभावकों व अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिये जायेंगे, तदोपरान्त उक्त सभी सुझावो की समीक्षा एवं परीक्षण करने के उपरान्त आम जन की सहमति पर उक्त व्यवस्था को लागू करने पर निर्णय लिया जायेगा। Odd/ Even व्यवस्था के तहत सभी आवश्यक सेवाओं, व्यवसायिक वाहनों, अभिभावको के वाहनों, दो पहिया वाहनों तथा बाहरी जनपदों/राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनो को छूट दी जायेगी। ऑनलाइन जनसवांद के दौरान आमजन द्वारा एसएसपी देहरादून को अपने क्षेत्रो में यातायात से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसके सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियो से वार्ता कर उनकी समस्याओं के यथासम्भव समाधान के प्रयास करने हेतु निर्देश दिये गये।

 

साथ ही आम जन को वर्तमान में यातायात सुधार की दिशा में पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.