Recent Posts

August 16, 2026

‘भारत की लौह महिला’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी अन्य गणमान्यों ने ‘भारत की लौह महिला’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर “शक्ति स्थल” में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी जी की स्मृति में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

स्व० इंदिरा गांधी को ‘भारत की लौह महिला’ के रूप में जाना जाता है। उनको भारतीय बैंकों के राष्ट्रीयकरण , गरीबी उन्मूलन अभियान और राज घराने के प्रिवी पर्स को खत्म करने जैसे एतिहासिक फैसला लेने के लिए जाना जाता है। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। 31 अक्टूबर 1984 को खालिस्तान विचारों से प्रभावित सुरक्षा कर्मी के प्राणघातक हमले में शहीद हो गई। स्व०इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन सेवा, शक्ति और संकल्प की एक मिसाल है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.