Recent Posts

August 16, 2026

नैनीताल: तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को पकड़ा

नैनीताल में 10 दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को पकड़ लिया गया है. वन विभाग की टीम ने उसे नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव के आसपास के जंगलों में ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा है.

उत्तराखंड के नैनीताल-भीमताल इलाके में 10 दिनों में तीन महिलाओं और कई मवेशियों को मारने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है. दरअसल, हुआ यूं कि 25 दिसंबर 2023 को सुबह वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है, जिसने एक गाय का शिकार किया है.

इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे. खबर मिलते ही उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई. तुरंत रेस्क्यू के लिए निकल गए. उन्हें पता था कि टाइगर को स्पॉट करके उसे रेस्क्यू करने में बड़ा खतरा ये है कि इस काम में एक दिन भी लग सकता है और महीने भर से ज्यादा भी. फिर भी टीम ने तेजी के साथ उसे सर्च करना शुरू कर दिया.

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.