Recent Posts

August 16, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा से देश भर में लगभग 15 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित।

दिल्ली, दो महीनों के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से देश भर में लगभग 15 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक ऐतिहासिक पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों में अभियान शुरू होने के बाद लोगों की भागीदारी संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। जहां चौथे सप्ताह के अंत में 13 दिसम्बर, 2023 को यात्रा 2.06 करोड़ लोगों तक पहुंची थी, वहीं पांचवें सप्ताह के अंत में 22 दिसम्बर, 2023 को यह संख्या बढ़कर 5 करोड़ हो गई। अगले चार हफ्तों में, यात्रा में 10 करोड़ लोग शामिल हुए जिससे इसने 15 करोड़ प्रतिभागियों का आंकड़ा पार कर लिया। 17 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा डैशबोर्ड में 15.34 करोड़ प्रतिभागियों ने 2.21 लाख ग्राम पंचायतों और 9,541 शहरी स्थानों को कवर किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई है ।इस यात्रा का उद्देश्य शहरों और गांवों में घूमने वाली आईईसी वैन के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना है। इन वैनों के माध्यम से, यह समुदायों को सरकारी योजनाओं, टिकाऊ खेती और किफायती स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और वित्तीय स्वतंत्रता के बारे में जानकारी प्रदान करती है। 17 जनवरी 2023 तक स्वास्थ्य शिविरों में 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। माय भारत पर 38 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हैं। सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए 2 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। यात्रा ने दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को कवर किया है। 11 करोड़ से अधिक लोगों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है।

अभी तक एक लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने आयुष्मान कार्डों के लिए 100 प्रतिशत परिपूर्णता हासिल की है, जिससे लाखों लोग स्वास्थ्य देखभाल पहुंच के साथ सशक्त हुए हैं। ‘हर घर जल’ योजना के माध्यम से स्वच्छ पानी अब 79,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच रहा है, जबकि 1.38 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में 100 प्रतिशत भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण से पारदर्शिता और सुरक्षा की सुविधा मिली है। इसके अलावा, 17,000 से अधिक ग्राम पंचायतों ने ओडीएफ प्लस अनुपालन हासिल कर लिया है, जो स्वच्छ जीवन का प्रमाण है।

****

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.