August 8, 2026

उत्तराखंड: राज्य के मदरसों में पढ़ाई जाएगी प्रभु श्रीराम की कहानी

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा की उत्तराखंड के मदरसों मे अब भगवान राम को पढ़ाया जाएगा।

उन्होने कहा की श्री राम सभी के है और उनके जैसा त्याग और तपस्या यदि सभी बच्चे सिखे तो उनके जीवन मे बड़ा बदलाव आएगा।

लक्ष्मण जैसा भाई, सीता जी जैसी पत्नी हर किसी के लिए एक उदाहरण है की असल मे जीवन को और रिश्तों को कैसे निभाया जाता है।

आगे शादाब ने कहा कि लोगों को राम चाहिए ना कि औरंगजेब वह औरंगजेब जिसने अपने पिता को सलाखों के पीछे डाल दिया।

और इसी को देखते हुए हमने फैसला लिया है कि हम अपने मॉडर्न मदरसों में जो कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से खोलने जा रहे हैं, उसमें मोहम्मद साहब के साथ-साथ श्री राम को भी पढ़ाएंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.