June 24, 2026

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 28 जनवरी को जलपाईगुड़ी में दोपहर दो बजे से फिर शुरू होेगी।

दिल्ली, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरू की गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 26 एवं 27 फरवरी को विश्राम दिए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। अब यह न्याय यात्रा 28 जनवरी को जलपाईगुड़ी में दोपहर 2 बजे से दो दिन के विश्राम के बाद फिर से शुरू होकर सिलीगुड़ी जाएगी जहां राहुल गांधी की एक जनसभा होगी। 28 जनवरी की रात्रि को उत्तर दिनाजपुर में रुकेंगी और 29-30 जनवरी को बिहार में पदयात्रा और जनसभाएं करेंगे।30 जनवरी की रात को यात्रा पश्चिम बंगाल वापस लौटेंगी और 31 जनवरी को मालदा, मुर्शिदाबाद और वीरभूमि से होते हुए झारखंड पहुंचेगी।

वहीं कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन डोनेट फार देश का जिक्र करते हुए बताया कि, डोनेट फार देशऊ के जरिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी।अब इसमें एक नया अध्याय – “डोनेट फार न्याय” शुरू किया गया है। इसके माध्यम से राहुल गांधी  ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में आप अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकते हैं। इस अभियान में हम ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। अजय माकन ने कहा कि, मैं और सहकोषाध्यक्ष विजय इंद्र सिंहला अगले हफ्ते से देश के अन्य हिस्सों में डोनेट फार न्याय अभियान के तहत क्राउड फंडिंग जुटाएंगें। इस अभियान में हम ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी जोड़ेंगे। डोनेट फार न्याय के लिए कांग्रेस ने एक क्यूआरकोड भी लांच किया गया है, जिसपर स्कैन करके लोग डोनेट कर सकेंगे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.