June 24, 2026

Nita Ambani Wins Humanitarian Award

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय बिजनेस वुमन नीता अंबानी को उनके समाजसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मिस वर्ल्ड की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। मोर्ले ने नीता अंबानी की वैश्विक पहचान की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी करुणामय समाजसेवा के लिए सम्मान दिया गया है। उन्होंने जब भी जरूरत पड़ी, मदद के लिए हमेशा तैयार रहने की उनकी भावना की सराहना की।

अपने संबोधन में, नीता अंबानी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे करुणा और सेवा की एकजुट करने वाली शक्तियों का परिणाम बताया। उन्होंने भारतीय मूल्यों में निहित अपने मार्गदर्शक सिद्धांतों को उजागर करते हुए कहा “मैं भारतीय दर्शन सत्यम, शिवम, सुंदरम से प्रेरित हूं। सत्यम का अर्थ है पवित्रता, ईमानदारी और सच्चाई के साथ सत्य की खोज। शिवम का अर्थ है हमारे भीतर दिव्यता का पोषण करना। और सुंदरम का अर्थ है हमारे आसपास के सौंदर्य का जश्न मनाना। उन्होंने यह कहते हुए अपना भाषण समाप्त किया, यह सदी महिलाओं की है, क्योंकि जो महिलाएं नहीं कर सकतीं, वह नहीं हो सकता।

समारोह के दौरान, प्रियंका चोपड़ा जोनास द्वारा एक वी़डियो प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने जूलिया मोर्ले को धन्यवाद दिया और नीता अंबानी के समाज सेवा के जुनून, प्रतिबद्धता और समर्पण के बारे में विस्तार से बताया।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.