Congress Party’s manifesto “Nyaya Patra” released for 2024 Lok Sabha elections.
दिल्ली , कांग्रेस पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र “न्याय पत्र” जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में इसे जारी किया गया। न्याय पत्र में कांग्रेस पार्टी ने , युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय जैसे जनहित से जुड़े अंह पांच न्याय का जिक्र किया है। अन्याय काल के अंधेरे को दूर करने और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनाने का वादा किया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,’ये सिर्फ न्याय पत्र नहीं है, ये जनता की आवाज है, कांग्रेस का न्याय पत्र कांग्रेस ने नहीं बनाया है बल्कि जनता ने बनाया है, देश की जनता ने कांग्रेस को जो भी बताया, वही कांग्रेस ने न्याय पत्र में लिखा है”। कांग्रेस का ‘न्याय-पत्र’ देश की आवाज़ है! ये भारत की आकांक्षाओं का दस्तावेज़ है, जिसे जनता ने बनाया और हमने लिखा। ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ नरेंद्र मोदी जी और एनडीए लोकतंत्र और संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है। ये चुनाव इन दो शक्तियों के बीच है। कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक दो ऐतिहासिक यात्राओं के माध्यम से हमने लोगों की ज़रूरतों को करीब से समझ कर 5 न्याय और 25 गारंटियों वाला एक ज़मीनी घोषणा पत्र तैयार किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 1951 के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि, उस घोषणा पत्र का नाम ” व्हाट कांग्रेस स्टेंड फाॅर ” था। जिसमें जमीनी हकीकत से जुड़ी हुई ऐसी जनहित की योजनाएं थी, जिनका क्रियान्वयन किया जा सकता था। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि,नरेंद्र मोदी हमेशा डॉ. मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की आलोचना करते हैं। लेकिन उन 10 साल में कांग्रेस ने मनरेगा, आरटीआई , खाद्य सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण कानून, शिक्षा का अधिकार, वनाधिकार सहित कई कदम उठाए हैं। मोदी जी इसके मुकाबले अपने 10 साल के कार्यकाल में एक भी काम नहीं कर सके। हम किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों के विकास के बंद दरवाजे खोलेंगे। ये हमारी प्रतिज्ञा है।
कांग्रेस के घोषणापत्र पर पार्टी सांसद पी. चिदंबरम ने कहा , “मैंने हमेशा बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है और कहा है कि मोदी सरकार अमीरों की, अमीरों द्वारा और अमीरों के लिए सरकार है। यह सरकार केवल इस देश का 1% शीर्ष के हितों से प्रेरित है। हम वादा करते हैं कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार 2024 में सत्ता में आती है, तो हम अगले 10 वर्षों में 23 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालेंगे।”
Congress Party’s manifesto “Nyaya Patra” released for 2024 Lok Sabha elections.
