November 1, 2025

This mandate is a political and moral defeat of Prime Minister Modi, Congress President Mallikarjun Kharge.

दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के तुरंत बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी व राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस की है। मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की दोनों पदयात्राओं का असर लोकसभा चुनाव में हुआ है तभी इंडिया गठबंधन ने इतनी सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि हम विनम्रता से जनादेश स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी की राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से प्रधानमंत्री मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस मेंने कहा कि ये चुनाव इंडिया गठबंधन ने केवल भाजपा के खिलाफ बल्कि ईडी और सीबीआई जैसी संस्थानों के खिलाफ भी लड़ा है। ये प्रधानमंत्री के इशारे पर काम करती रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई सविधान को बचाने की है। जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट फ्रीज किया। पार्टियों को तोड़ा। दो मुख्यमंत्री को जेल में डाला। कांग्रेस पार्टी के सब नेताओं ने गठबंधन के सभी साथियों की इज्जत की। कांग्रेस पार्टी ने एक नया विज़न हिंदुस्तान को दिया है। राहुल गांधी ने अमेठी सीट को लेकर कहा कि किशोरी लाल शर्मा 40 साल से अमेठी में काम कर रहें हैं। शायद भाजपा के लोगों को ये बात समझ नहीं आई। यूपी की जनता से कहना चाहता हूं के उन्होंने कमाल कर दिया।

इंडिया गठबंधन जहां भी लड़ा पूरी एकजुटता के साथ लड़ा। इंडिया गठबंधन ने देश को एक विजन दे दिया। आरक्षण पर जो हमला किया जा रहा था, उसके खिलाफ लोगों ने जनादेश दिया है। चुनाव परिणाम से देश ने एक बड़ा संदेश दे दिया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस देश को नहीं चलाएंगे। उन्हें सत्ता से हटना होगा।

प्रेस कांफ्रेंस में सोनिया गांधी, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

This mandate is a political and moral defeat of Prime Minister Modi, Congress President Mallikarjun Kharge.

 

***

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.