June 24, 2026

Physical efficiency test for police recruitment will now be held from 02 September 2024.

देहरादून, अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस,अभिसूचना, उपनिरीक्षक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 02 सितंबर 2024 से आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 20 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी।

वर्तमान में अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु अभ्यर्थियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने इनके अनुरोध को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार किया। शारीरिक दक्षता परीक्षाओं को 02 सितंबर 2024 से कराए जाने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए ।

Physical efficiency test for police recruitment will now be held from 02 September 2024.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.