June 25, 2026

MBBS के छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले उसके सहपाठी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*थाना प्रेम नगर*

दिनांक 29/08/2024 को श्री संजय पंत द्वारा एक तहरीर थाना प्रेम नगर में दी गई थी कि उनका पुत्र आदित्य पंत जो कि गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है तथा कॉलेज कैंपस में ही रहता है, उसके साथ पढ़ने वाले कुलदीप गंगवार द्वारा कॉलेज कैंपस में उसके कमरे में घुसकर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना प्रेम नगर में धारा 109 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

आज दिनांक 30/08/2024 को पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त कुलदीप गंगवार पुत्र हेमराज गंगवार उम्र 21 वर्ष निवासी बलवन्त कॉलोनी निकट हर श्रीनाथ मंदिर, किच्छा उधमसिंहनगर को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*नाम व पता अभियुक्त*

 

कुलदीप गंगवार पुत्र हेमराज गंगवार उम्र 21 वर्ष निवासी बलवन्त कॉलोनी निकट हर श्रीनाथ मंदिर किच्छा उधमसिंहनगर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

 

1- उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट (विवेचक)

2- कांस्टेबल नीरज घिल्डियाल

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.