June 24, 2026

हरिद्वार में बदमाशो का धावा ज्वेलरी शो रूम में डाका कप्तान प्रमेंद्र सिंह ने संभाल लिया मोर्चा

 

हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर सामान लूटा और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे मामले के खुलासे और बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।एसएसपी ने इस घटना को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

 

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

 

कर्मचारियों ने आरोपियों के पीछे दाैड़ाई बाइक

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाए। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.