November 2, 2025

Voting today for all 90 seats of Haryana Assembly: BJP to score a hattrick and Congress to make a comeback. 

चंडीगढ़ , हरियाणा विधानसभा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान मे उतर कर भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें 930 पुरुष और 101 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान के लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था जो शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह है।भाजपा हैट्रिक लगाने का प्रयास कर रही है तो, वहीं कांग्रेस अपने वापसी की राह देख रही है। इस बीच निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक करीब 49 फीसदी मतदान हुआ है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने अपना वोट डालने के बाद प्रदेश के लोगों से शत-प्रतिशत वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा 50 से अधिक सीटें जीत रही है।

राहुल गांधी ने मतदाताओं से किसानों, युवा रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और समग्र पारिवारिक कल्याण के लाभ के लिए कांग्रेस का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए दिया गया प्रत्येक वोट संविधान की रक्षा करेगा और बीजेपी के कथित अन्यायों का मुकाबला करेगा।

सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने मतदान के बाद कहा कि, इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। लोग भाजपा के शासन से तंग आ चुके हैं।‌ जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर , भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई , हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल, ने मतदान किया। पूर्व मंत्री और रनिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने मतदान किया। मतदान के बाद कहा कि यह चुनाव व्यक्तित्व का चुनाव है। एक तरफ भूपेंद्र हुड्डा और दूसरी तरफ नायब सैनी और मनोहर लाल हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 40 सीटें , कांग्रेस ने 31 सीटें तथा जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में सवैतनिक अवकाश रहेगा, ताकि कर्मचारी मतदान कर सकें। आठ अक्टूबर को मतगणना होगी।

सुरक्षा के दृष्टिगत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियां, फ्लाइंग स्क्वाॉड की 500 टीमें तैनात की गई हैं। शनिवार शाम तक सभी 1031 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

Voting today for all 90 seats of Haryana Assembly: BJP to score a hattrick and Congress to make a comeback.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.