June 24, 2026

रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित।

दिल्ली, रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक 279 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिये हैं। वहीं हैरिस के खाते में 224 इलेक्टोरल वोट गए हैं। अमेरिका में कुल 538 इलेक्टोरल वोट हैं और जीत के लिए 270 वोट की जरूरत होती है। अभी कुछ इलेक्टोरल वोटों की काउंटिंग जारी है।

अमेरिका के 131 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई हारा हुआ उम्मीदवार (2020 राष्ट्रपति चुनाव) जीत हासिल की है।

फ्लोरिडा में ट्रंप का पहला संबोधन:

चुनाव परिणाम के बीच ट्रंप अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा में थे। परिणाम की स्थिति स्पष्ट होने के बाद उन्होंने हजारों समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका को समृद्ध और दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने की बात कही। ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिका की समृद्धि के लिए काम करूंगा। इतनी बड़ी जीत के लिए अमेरिका के लोगों का धन्यवाद। मैं आपके और आपके परिवार के लिए लड़ुूंगा। ट्रंप ने संबोधन के दौरान अपने परिवार और सहयोगियों का धन्यवाद दिया। साथ ही एलन मस्क का नाम भी लिया।

बहुमत का आंकड़ा पहुंचते ही ट्रंप को देश-दुनिया से बधाइयां मिलने लगीं। परिणाम के बीच ट्रंप फ्लोरिडा में था, जहां एलन मस्क के साथ मौजूद थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वे में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत का अनुमान लगाया गया था। इस सर्वे के अनुसार, ट्रम्प को 285 इलेक्टोरल वोट मिल सकते हैं।

इतिहास रचने से चूक गईं कमला हैरिस:

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाली कमला हैरिस पहली महिला हैं। वहीं ट्रंप तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ट्रंप 4 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। वहीं अगर कमला जीतती तो वो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनती।

Donald Trump win

रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.