June 25, 2026

सीरिया में तख्तापलट! दमिश्क पर कब्जे की तैयारी में विद्रोही, असद देश छोड़कर अज्ञात स्थान को रवाना।

सीरिया में लगभग डेढ़ दशक से चल रहे गृहयुद्ध के बाद आखिरकार विद्रोहियों को जीत मिल गई है। विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है और।

सीरियाई में विद्रोहियों ने देश में सरकार के खिलाफ बीते कुछ सालों में अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विद्रोहियों ने राष्ट्रपति अल-असद को बड़ा झटका देते हुए राजधानी दमिश्क में कब्जा कर लिया है। साथ ही विद्रोहियों ने सरकारी टीवी नेटवर्क पर कब्जा कर लिया है. रॉयटर्स न्यूज एजेंसी रिपोर्ट कर रही है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद विमान में सवार होकर किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए हैं। उनका विमान रडार से लापता हो गया।

इससे पहले शनिवार को सरकार ने उन रिपोर्टों का खंडन किया था कि अल-असद दमिश्क से भाग गए हैं। राज्य समाचार एजेंसी ने कहा कि वह दमिश्क में ही हैं और राजधानी से अपना काम कर रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति का सटीक ठिकाना अज्ञात है और कथित तौर पर उन्हें कई दिनों से नहीं देखा गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.