June 25, 2026

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ जनपद इकाई की बैठक: सूचना विभाग द्वारा बिलों के भुगतान में देरी का मुद्दा उठा.

देहरादून, उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा है प्रदेश में स्थानीय पत्र -पत्रिकाओं के साथ किये जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैय्या दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि सूचना विभाग द्वारा बिलों का समय पर और नियमानुसार भुगतान नहीं किया जाना स्थानीय पत्रकारों की आजीविका पर कुठाराघात है। जिनकी लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी होगी।

यहां परेड ग्राउंड के नजदीक एक रेस्तरां में आयोजित महासंघ की बैठक में जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने वार्षिक कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद इकाई ने नववर्ष, महासंघ के स्थापना दिवस, होली मिलन, पत्रकारिता दिवस, हरेला /पर्यावरण दिवस, राज्य स्थापना दिवस जैसे मौकों पर कार्यक्रम आयोजन करने का विचार किया जिसमे उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति प्रकट की।

बैठक में पत्रकारों से जुडे अन्य मुद्दों, समस्याओं पर भी विचार हुआ। बैठक में समाचार पत्रों के बिलों के भुगतान में हो रहे विलंब, पत्रकारों के पेंशन प्रकरण, विज्ञापन संबंधित विषयों, पत्रकार कारपस फंड बढाने, पत्रकारों के स्वास्थ्य और चिकित्सा में उत्पन्न कठिनाइयों, समाचार पत्रों की सूचीबद्धता और पत्रकारों के इंश्योरेंस को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलने और पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा कि महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को पत्रकारों से सम्बन्धित विषयों को लेकर समय – समय पर सक्रियता के साथ सूचना विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहना चाहिए।

बैठक में महासंघ के प्रदेश प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार के साथ ही जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, सुश्री टीना वैश्य, विनीत गुप्ता, कुसुम गुप्ता, धन सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह मौर्य, अरुण औसमंड, मोहिन्दर सिंह कालरा, राजेश कुमार बहुगुणा, जितेंद्र नरूला, विनोद ममगाई, हेमेंद्र मलिक, उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.