February 4, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही जो बाइडेन प्रशासन के फैसलों को उलटने के लिए 80 से ज्यादा कार्यकारी आदेशों पर किए हस्ताक्षर।

21 January डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि आज अमेरिका के नए स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है।

ट्रंप ने कहा कि वे अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे। अब दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। ट्रंप अमेरिका में घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त दिखे। उन्होंने दो टूक कहा कि अब अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगी। ट्रंप ने ऐलान किया कि घुसपैठ रोकने के लिए दक्षिण सीमा में इमरजेंसी लगा दी गई है। मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाएंगे।

अमेरिका अब अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा। अमेरिका के हित में फैसले लिए जाएंगे। ट्रंप ने ‘ड्रिल बेबी ड्रिल’ का नारा दोहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कानून व्यवस्था को कायम किया जाएगा। ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित किया जाएगा। सभी नागरिकों को समान रूप से मौका दिया जाएगा। सबके साथ समान व्यवहार किया जाएगा।

आज से हमारा देश फिर से समृद्ध होगा। किसी भी देश को अमेरिका का गलत फायदा उठाने का अवसर नहीं देंगे। हमारी संप्रभुता को दोबारा हासिल करेंगे। सुरक्षा को बहाल कर अमेरिका को सर्वोच्च राष्ट्र बनाया जाएगा। यूएस को ऐसा देश बनाएंगे, जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र कहलाएगा।

बाइडेन की मौजूदगी में कही बड़ी बात। गल्फ आफ मैक्सिको का नाम बदलकर माउंट डनाली रखा जाएगा। बाइडेन की मौजूदगी में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की पिछली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी। बाइडेन की सरकार ने जनता के विश्वास का गलत फायदा उठाया। ट्रंप ने सीधे तौर पर इस दौरान चीन को भी सीधी चुनौती दी। ट्रंप ने कहा कि पनामा नहर को यूएस वापस लेगा। वे न तो भगवान को भूलेंगे, न ही संविधान को। मेरी जिंदगी अमेरिका को महान बनाने के लिए बची है। आज का दिन अमेरिका की आजादी का दिन है। अवैध प्रवासी जहां से आए हैं, उनको वहीं भेजेंगे।

अमेरिका में सियासी प्रतिशोध को खत्म किया जाएगा। अब अमेरिका की सेना दूसरों के युद्ध में नहीं घुसेगी। महंगाई और लगातार बढ़ रही जरूरी चीजों की कीमतों पर अंकुश लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के दुश्मनों को हराने के लिए अब सेना को खुली छूट दी जाएगी। देश में अब सबको बोलने की आजादी होगी। हम दुनिया में शांति चाहते हैं। अमेरिका में अब सेंसरशिप नहीं होगी। दूसरे देशों से आने वाले सामान पर टैरिफ टैक्स लगेगा। हम सपने देखेंगे और उनको पूरा करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के बहुत से फैसलों को पलट दिया है. अमेरिका की कुर्सी पर बैठते ही ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन द्वारा लिए गए फैसलों को उलटने के लिए 80 से ज्यादा कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रंप ने सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को खत्म कर दिया है। वहीं कैपिटल हिल दंगों के लिए जेल में बंद 1500 दंगाइयों को माफ कर दिया गया है। उनके आदेश के मुताबिक, दंगाइयों को माफी मिलते ही जेल ब्यूरो को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर होने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने की बात कही है। उन्होंने अवैध प्रवासियों की एंट्री वाले ऐप को बंद करने के फैसले पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद वहां के सरकारी कर्मचारियों ने उस ऐप को बंद कर दिया, जिससे प्रवासियों को बंदरगाहों के इस्तेमाल के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की परमिशन मिलती थी।

राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकारी आदेशों पर पूरी दुनिया की नजर है। ट्रंप क्या टैरिफ वॉर फिर शुरू करेंगे और अमेरिका आने वाले सामान पर भारी टैक्स लगाने की अपनी बात पर आगे बढ़ेंगे।

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.