June 25, 2026

आरबीआई के पूर्व गवर्नर, शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त।

दिल्ली, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रह चुके शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। पी. के. मिश्रा 11 सितंबर, 2019 से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-1 हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके चयन को मंजूरी दे दी है और कार्मिक प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, दास की नियुक्ति “प्रधानमंत्री के कार्यकाल समाप्ति तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो ,  तक प्रभावी रहेगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया प्रमुख के रूप में अपने छह वर्षों में, शक्तिकांत दास ने कई चुनौतियों का सामना किया। जिसमें कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं शामिल हैं। उन्होंने भारत के जी-20 में भी काम किया है और 15वें वित्त आयोग के सदस्य रहे हैं। आरबीआई गवर्नर के रूप में, दास को अमेरिका स्थित मैगजीन ग्लोबल फाइनेंस की तरफ से लगातार दो सालों तक वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन केंद्रीय बैंकरों में स्थान दिया गया था। दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में ‘ए+’ रेटिंग मिली थी।

वहीं नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सब्रमण्यम का कार्यकाल भी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम के कार्यकाल को भी एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 24 फरवरी 2025 से शुरू होगा। 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रह्मण्यम को फरवरी 2023 में नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया गया था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.