August 14, 2026

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हैदराबाद में सम्मानित किया गया,

देहरादून, 23 फरवरी 2025,

हैदराबाद में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला ‘टेक्नोलॉजी सभा‘ के पहले दिन के कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार कहा कि उत्तराखण्ड डिजिटल सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई का लाभ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में भी सतत विकास और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से राज्य के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के सरकार के मिशन को सफलता मिली है।

आयोजित इस कार्यशाला में देश भर के स्वास्थ्य सचिव, नगर निकायों के अधिकारी तथा कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को समर्पित है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार किया गया है। राज्य में डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से सुदूर गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह प्रयास टेलीमेडिसिन से ही संभव हो पाएं हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.