June 25, 2026

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा देहरादून मैराथन का आयोजन, मुख्य अतिथि मिलिंद सोमन ने लिया मैराथन में भाग

देहरादून : देहरादून में आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा बन्नो स्कूल के प्रांगण में मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 28,000 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण और 16,800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में श्री मिलिंद सोमण, मुख्य अतिथि के रूप में और श्री गणेश जोशी जी, कैबिनेट मंत्री, देहरादून, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मैराथन में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ रखी गई थी।  प्रभावशाली इंफ्लुएंसर्स और एक पेशेवर ज़ुम्बा टीम ने सहभागियों को मैराथन शुरू होने से पहले गानों की धून से वॉर्म अप कराया। मैराथन की शुरुआत बन्नो स्कूल से प्रातः 6 बजे हुई।

विजेता सूची

5 हजार मीटर महिला वर्ग

विजेता: कोपल सिंघल
प्रथम उपविजेता: साक्षी बलोनी
द्वितीय उपविजेता: आरती केसवाल

5 हजार मीटर पुरुष वर्ग

विजेता: गौरव
प्रथम उपविजेता: अंकित कुमार
द्वितीय उपविजेता: नितिन भंडारी

10 हजार मीटर महिला वर्ग

विजेता: सोनिया
प्रथम उपविजेता: प्रीति
द्वितीय उपविजेता: अंजलि नौटियाल

10 हजार मीटर पुरुष वर्ग

विजेता: ऋतिक
प्रथम उपविजेता: रजत
द्वितीय उपविजेता: पवन कुमार

प्रेरणादायक आत्म विश्वास दर्शाती एक स्पेशल प्रतियोगी

हमें देहरादून के सबसे बड़े मैराथन में मिले अद्भुत समर्थन से खुशी हुई,” आर जी हॉस्पिटल्स ने कहा। “यह शहर की फिटनेस और समुदाय की सहभागिता के प्रति उत्साह का प्रमाण है। हम अपने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में मदद की।”

प्रतियोगियों द्वारा दिखाया गया उत्साह चित्रों में बयां।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.