June 24, 2026

यमुनोत्री में बिगड़ी मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की तबीयत, तोड़ा दम

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस जवानों की मदद से श्रद्धालु को जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर के पास एक श्रद्धालु की मौत हो गई। धाम में 15 दिनों में यह तीसरी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दंतपुरा मुरैना मध्य प्रदेश के 60 वर्षीय राजेन्द्र कुमार परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम मां यमुना के दर्शन करने जा रहे थ।

भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ी उन्हें पुलिस जवानों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया

 

डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार उनकी श्रद्धालु की मौत हार्टअटैक से हुई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इससे पहले दो मौतें हो चुकी है।।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.