Recent Posts

August 16, 2026

लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम का ऐलान:ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी 128 साल बाद होगी।

Olympics 2028 Los Anjeles: 15 July 2025,

लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है।ओलंपिक 2028 का शुभारंभ 14 जुलाई को होगा और इसका समापन 30 जुलाई को होगा। आधिकारिक तौर पर ओलंपिक 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 तक आयोजित होने हैं। लेकिन क्रिकेट इसके कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। क्रिकेट के इवेंट 12 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई तक खेले जाएंगे। ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी 128 साल बाद होगी। साल 1900 में आखिरी बार ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था। ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी पॉमेना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में होगी। इसके बाद रेसलिंग, शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन की शुरुआत होगी।

क्रिकेट (12- 29 जुलाई)- 6 टीमों वाला ये टूर्नामेंट 12 से 20 जुलाई तक फेयरग्राउंड्स क्रिकेट स्टेडियम में महिला वर्ग में खेला जाएगा। पुरुष टीम अपना पहला मैच 22 जुलाई को खेलेगी। जबकि मेडल इवेंट्स मैच 29 जुलाई को होंगे।

कुश्ती (24-30 जुलाई)- इसका आयोजन 24 से 30 जुलाई तक लॉस एंजिल्स कन्वेंशन सेंटर हॉल 2 में आयोजित होगा।

शूटिंग (15-25 जुलाई)- ये इवेंट 14 जुलाई से ही शुरू होकर लॉन्ग बीच टारगेट शूटिंग हॉल में 25 जुलाई तक चलेगी।

एथलेटिक्स (15-30 जुलाई)- एथलेटिक्स इवेंट 15- 24 जुलाई तक कोलिजीयम में आयोजित होंगे।

हॉकी (12-29 जुलाई)- ओलंपिक इतिहास में भारत ने हॉकी में सबसे ज्यादा आठ गोल्ड मेडल जीते हैं। लॉस एंजलिस खेलों में हॉकी के इवेंट 12 से 29 जुलाई के बीच कार्सन फील्ड पर खेले जाएंगे।

बैडमिंटन (15-24 जुलाई)- बैडमिंटन गैलेन सेंटर में आयोजित होंगे।

वेटलिफ्टिंग (24-29 जुलाई)- वेटलिफ्टिंग के इवेंट पीकॉक थियेटर में 24 से 29 जुलाई के बीच होंगे।

बॉक्सिंग (15-30 जुलाई)- बॉक्सिंग के इवेंट 15 से 30 जुलाई के बीच होंगे। इस इवेंट में मेडल मैच 27 से 30 जुलाई के बीच खेले जाएंगे।

वहीं आर्चरी के इवेंट 15 से 25 जुलाई, गोल्फ 19 से 29 जुलाई, जुडो 15 से 22 जुलाई, रोइंग 15 से 22 जुलाई, स्क्वॉश के 15 से 24 जुलाई, स्विमिंग के इवेंट 22 से 30 जुलाई, टेबल टेनिस 15 से 29 जुलाई, टेनिस के इवेंट 19 से 28 जुलाई के बीच आयोजित होंगे।

लॉस एंजिलिस 2028 खेलों की ओपनिंग सेरेमनी 14 जुलाई 2028 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार शाम 8 बजे होगी। जबकि क्लोजिंग सेरेमनी 30 जुलाई 2028 को किया जाएगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.