June 29, 2026

एलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन टेस्ला का भारत में खुला पहला शोरूम:रियर-व्हील ड्राइव मॉडल की कीमत ₹60.1 लाख,

Mumbai, 15 July 2025,

Tesla India showroom: भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में एलॉन मस्क की टेस्ला ने आज भारत में अपने पहले शोरूम के साथ ऑफिशियल एंट्री कर ली है। मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सीटी में पहले शोरूम का उद्घाटन किया गया है।

टेस्ला शुरुआत में भारत में मॉडल Y के दो संस्करण पेश कर रही है। रियर-व्हील ड्राइव मॉडल की कीमत ₹60.1 लाख ($70,000) और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट की कीमत ₹67.8 लाख ($79,000) है। ये कीमतें अन्य देशों के बाज़ारों की तुलना में काफ़ी ज़्यादा हैं-अमेरिका में इसी गाड़ी की शुरुआती कीमत ₹38.6 लाख ($44,990), चीन में ₹30.5 लाख ($36,700) (263,500 युआन) और जर्मनी में ₹46 लाख ($53,700) (€45,970) है-यह अंतर मुख्यतः भारत में आयात शुल्क की ऊँची दरों के कारण है। भारत में विदेशी ईवी पर 70% तक का इम्पोर्ट ड्यूटी लगाया जाता है, जिससे इन कारों की कीमतें काफी बढ़ जाती हैं।

ऊँची कीमत के बावजूद, टेस्ला द्वारा भारत के धनी शहरी उपभोक्ताओं को आकर्षित करने की उम्मीद है। वह बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसी जर्मन वाहन निर्माताओं के प्रभुत्व वाले प्रीमियम ईवी सेगमेंट में शामिल हो जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के पहले शोरूम के उद्घाटन पर कहा , यह सिर्फ एक एक्सपीरियंस सेंटर और शोरूम का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश है कि टेस्ला आ गई है। और वह भी सही शहर और राज्य में, यानी मुंबई और महाराष्ट्र में। मुंबई इनोवेशन्स और सस्टेनेबिलिटी के लिए जानी जाती है। टेस्ला सिर्फ एक कार या कार कंपनी नहीं है, यह नवाचार और सतत विकास का प्रतीक है। उन्होंने टेस्ला के संस्थापक एलॉन मस्क के विजन की भी सराहना की और कहा कि यह कदम भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.