June 24, 2026

84 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार

चारधाम यात्रा को 84 दिन पूरे हो गए हैं। इस अवधि में चारोंधाम व हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार हो चुका है। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ धाम में 14.13 लाख ने दर्शन किए।

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद यात्रा की रफ्तार थमीं रही। खराब मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारधाम यात्रा संचालित रही। 84 दिन की यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम व हेमकुंड साहिब में 40.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 13 जुलाई को चारधाम में प्रतिदिन दर्शन करने वालों की संख्या में आठ हजार से अधिक थी। जो अब 30 हजार तक पहुंच गई है।

 

धाम दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ 14,13,109
बदरीनाथ 11,84,962
गंगोत्री 6,57,204
यमुनोत्री 5,77,335
हेमकुंड साहिब 2,18,077

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.