August 8, 2026

सांसद अनिल बलूनी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

सांसद अनिल बलूनी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

सोशल मीडिया पर अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए अनिल बलूनी  ने कहा

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से आज शिष्टाचार भेंट की।

चर्चा के दौरान महामहिम राष्ट्रपति जी ने उत्तराखंड सहित पूरे देश में अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण आई प्राकृतिक त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड में आपदा से प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना और राहत एवं बचाव कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और उनके परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान् बद्री विशाल से कामना की।

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान होने के बावजूद जिस सहजता से आदरणीया राष्ट्रपति जी का मातृत्व छलकता है, वह भारत की शक्ति परंपरा का गौरव है। मेरे जैसे सामान्य नागरिक के प्रति उनका वात्सल्य भाव निश्चित तौर पर उनके प्रति मुझे अनुगृहीत करता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.