June 23, 2026

जिलाधिकारी संविल बसंल की पहल पर निर्धन परिवार की तीन बेटियों को प्रशासन ने स्कूल में दाखिला दिलाया:रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सेवायोजित करने की तैयारी,

Dehradun, 14 September 2025,

जिला प्रशासन देहरादून ने प्राजेक्ट नंदा सुनंदा के तहत निर्धन परिवार की बिन मां की 3 बेटियों को स्कूल में दाखिला दिला है। यह परिवार बीते दिवस जिलाधिकारी संविल बंसल से प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम में मिला था। इस परिवार की बड़ी बेटी सरिता ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया था कि उनकी माता की डूबने से मृत्यु हो गई है, पिता बेरोजगार हैं 03 बहनों की शिक्षा-दीक्षा विवाह तक की जिम्मेदारी उन पर है तथा फीस देने के पैसे नही हैं बहनों की स्कूल की शिक्षा छूट गई है। सरिता ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सरिता की 3 बहनों को रा.प्रा.वि. लाडपुर, रायपुर में प्रवेश मिला। सरिता को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर योग्तयानुसार सेवायोजित करने के जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जीएमडीआईसी को पत्र प्रेषित किया गया , जिसे जल्द रोजगारपरक प्रशिक्षण के साथ सेवायोजित तथा स्वरोजगार से जोड़ने की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।

निर्धन परिवार की 3 बेटियों को जिला प्रशासन ने स्कूल में दाखिला दिला दिया है। शिक्षा के मंदिर पहुंच स्कूल ड्रेस पहन बालिकाओं के चेहरे खिल उठे हैं । काजल को कक्षा 5, प्रीति को कक्षा 4, रागिनी को कक्षा 3 मैं दाखिला दिलाया है। एक बेटी बड़ी बहन सरिता को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सेवायोजित करने की तैयारी है।

जिलाधिकारी संविल बसंल ने स्वयं पहल कर इन बालिकाओं का प्रवेश सरकारी विद्यालय में कराया और उन्हें निःशुल्क पुस्तकों, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवार सकती है, इसलिए हर बेटी को पढ़ाई का अवसर मिलना चाहिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.