उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखंड ौ दिव
Dehradun, 09 November 2025,
आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय – राजीव भवन, देहरादून में उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और विकास की दिशा में कांग्रेस के योगदान को याद किया गया। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और जन-जन की आकांक्षाओं की सच्ची प्रतिनिधि है।आइये मिलकर संकल्प लें एक समृद्ध, सशक्त और समान उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें।
इसके साथ ही आज “उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस” की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, देहरादून में आयोजित “15 साल-भाजपा बनाम 10 साल-कांग्रेस” विषय पर विशेष प्रदर्शनी का प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ अवलोकन किया।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस” की 25वीं वर्षगांठ को आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेस जनों ने केक काटकर मनाया तथा सभी साथियों एवं प्रदेशवासियों को ‘राज्य स्थापना रजत जयंती’ की शुभकामनायें प्रेषित की।
उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज खटीमा में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की जिन्होंने “अलग उत्तराखंड” के सपने को साकार करने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
श्री आर्य यह भूमि उन वीरों की गवाही देती है जिन्होंने सत्ता नहीं, जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और आज जब हम 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं, तो यह दिन हमें याद दिलाता है कि यह राज्य आंदोलन से बना है, अहंकार से नहीं। यह पर्व केवल उत्सव नहीं, जिम्मेदारी का आह्वान है – उन सपनों को पूरा करने का, जिनके लिए हमारे आंदोलनकारी शहीद हुए थे।यह राज्य आंदोलन से बना है,और इसका भविष्य जनता के संघर्ष से ही सुरक्षित रहेगा।
