March 21, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वाधिक न्यूनतम स्तर लगभग 91.99 पर पहुंचा,

Delhi 23 January 2026,

भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज भी तेज़ी जारी रही और वे रिकॉर्ड लेवल के करीब पहुँच गए। ग्लोबल मार्केट में, सोने में लगातार पाँचवें ट्रेडिंग सेशन में बढ़त जारी रही। भारत में 24-कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹ 15,430 प्रति ग्राम, यानी लगभग ₹ 1,54,300 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22-कैरेट सोना ₹ 14,144 प्रति ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में और भी मज़बूती देखी गई है। चांदी की कीमत भी ₹ 3,24,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंची।

वहीं भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 23 जनवरी को फिर भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 25,050 के नीचे आ गया। गुरुवार को छोड़ दें, तो इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स इस पूरे हफ्ते करीब 2000 अंक लुढ़क गया

सोना चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का एक सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर का कमज़ोर होना है। जब डॉलर कमज़ोर होता है, तो दुनिया भर के खरीदारों के लिए सोना और चांदी सस्ता हो जाता है, जिससे डिमांड बढ़ जाती है। भारत में, रुपया डॉलर के मुकाबले सर्वाधिक न्यूनतम स्तर लगभग 91.99 रुपये पर पहुंचा। जिससे आयातित सोना और महंगा हो जाता है। सोने को बड़े पैमाने पर एक ‘सेफ़-हेवन’ एसेट के तौर पर देखा जाता है। इन परिस्थितियों में निवेशक अपने पैसे बचाने के लिए सोना पर निवेश करना पसंद करते हैं। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए, बढ़ती कीमतें बढ़ती लागत का संकेत हैं। हालांकि, लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर के लिए, सोना अनिश्चित समय में भी सुरक्षा और स्थिरता देता है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.