February 4, 2026

राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं देने से विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा: विपक्ष के 8 सांसद हुए पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित,

Delhi 04 February 2026,

आज संसद में मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चीन के मसले पर भाषण को लेकर शोर-शराबा हुआ। इसके चलते संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राहुल ने कहा कि , मैं नेता प्रतिपक्ष हूं और मुझे बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जबकि ये मेरा अधिकार है। अमेरिका के साथ डील पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी को दबाव में समझौता करना पड़ा है।

लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं देने से विपक्षी सांसद भड़क गए। कई कांग्रेसी सांसद लोकसभा महासचिव के सामने वाली टेबल पर भी चढ़ गए। साथ ही पेपर फाड़कर चेयर की तरफ उछाले भी गए। राजा बडिंग, मणिक्कम टैगोर और हाईबी ईडेन टेबल पर चढ़ गए। सांसदों ने स्पीकर की तरफ का कैमरा भी ब्लॉक करने की कोशिश की। हंगामे को देखते हुए कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में सदन में हंगामा करने वाले 8 सांसदों को इस पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

संसद की कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद बाहर निकल कर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, अमेरिका-भारत ट्रेड डील, जो पिछले 4 महीनों से अटकी हुई थी, उसे नरेंद्र मोदी ने कल रात साइन कर दिया। उन पर बहुत ज्यादा दबाव है। नरेंद्र मोदी जी की इमेज खराब हो सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे पीएम को कॉम्प्रोमाइज़्ड कर दिया गया है। ये कैसे हुआ और किसने किया कि जनता को इस बारे में सोचना चाहिए।

Opposition MPs create ruckus after Rahul Gandhi was not allowed to speak in the House: 8 opposition MPs complete Suspended for the budget session,

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.