Recent Posts

March 30, 2026

भटवाड़ी: बंद्राणी आयोजित शिविर में उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने सुनी जनसमस्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ‘‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत राज्य में संचालित महत्वकांक्षी अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी की उपस्थिति में आयोजन हुआ।

न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी की उपस्थिति में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित जनसाधारण ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया जाएगा।

न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 35, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 20 लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 39 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी एवं छोटे कृषि यंत्र व रसायन वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 35 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 46, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 15 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 42 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। श्रम विभाग द्वारा 10 लोगो फॉर्म देकर योजनाओं की जानकारी दी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है,जो मा.मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.