Recent Posts

August 16, 2026

सदन में विपक्ष केअविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता अध्यक्ष ओम बिरला स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे,

Delhi 10 February 2026,

कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी सांसदों द्वारा सचिवालय के महासचिव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किए जाने के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है जब तक सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता वो स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे। जबकि ऐसी कोई कानूनी बाध्यता नहीं है। फिर भी उन्होंने अपनी निष्पक्षता सिद्ध करने के लिए सदन में न जाने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा चाहे सरकार या विपक्ष की ओर से मनाने का प्रयास हो, लेकिन वे नहीं जाएंगे।

संभावना है कि बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन यानी नौ मार्च क हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। उसके लिए पचास सांसदों से हाथ खड़े कराए जाएंगे। इसके बाद चेयर इस प्रस्ताव पर चर्चा करा सकती है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.