February 16, 2026

बीएनपी के नेता तारिक रहमान 17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे,

Delhi 15 February 2026,

बांग्लादेश में शेख हसीना के सरकार के पतन और अंतरिम सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद1 2 फरवरी को हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्टल पार्टी (बीएनपी) ने भारी बहुमत से अप्रत्याशित जीत हासिल की है। बीएनपी के नेता

तारिक रहमान 17 फरवरी 2026 की शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री पद की शपथ को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल होंगे।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने भारत, चीन और पाकिस्तान सहित 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा है। बांग्लादेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 17 फरवरी को बांग्लादेश राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में होगा। रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के लिए 13 देशों को निमंत्रण दिया गया है, राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, अब तक आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। बांग्लादेश ने समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रित किया गया है. लेकिन किसी कारणवश पीएम मोदी बांग्लादेश नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर के साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी 17 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

बतादें बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद 12 फरवरी को संसदीय चुनाव हुए, जिसमें बीएनपी ने बड़ी जीत हासिल की. तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी गठबंधन ने संसद की 299 सीटों में से 212 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है. तारिक रहमान, जो पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं, 9 जनवरी को बीएनपी के नए अध्यक्ष बने थे। उनकी मां के निधन के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जिम्मा उन्हें सौंपा गया. वहीं, संसदीय चुनाव में जमात-ए-इस्लामी गठबंधन 77 सीटों के साथ दूसरे सबसे बड़े के रूप में उभरा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.