August 8, 2026

शिक्षा गुणवत्ता में उत्तराखंड ने कई राज्यों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया

गुणवत्ता में केरल पहले और उत्तराखंड चौथे स्थान पर 

केरल 80 अंकों के साथ पहले स्थान पर

नीति आयोग ने गुरुवार को एसडीजी इंडेक्स 2020-21 जारी किया। इसमें केरल पहले और उत्तराखंड चौथे स्थान पर है। शिक्षा गुणवत्ता में उत्तराखंड ने देश में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। नीती आयोग ने एसडीजी इंडेक्स का तीसरा संस्करण जारी किया है।

उसमें केरल 80 अंकों के साथ पहले और उत्तराखंड 70 अंकों के साथ देश में चौथे स्थान पर है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि आगे प्रयास किया जाएगा कि उत्तराखंड पहले स्थान पर आए

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.