Recent Posts

August 16, 2026

बालेंदु शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली: इसके साथ ही वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने,

Delhi 27 March 2026,

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंदु शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके साथ 15 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके साथ ही नेपाल ने एक नए युग में प्रवेश किया।

पिछले साल नेपाल में हुए भ्ष्टाचार विरोधी ‘जेन-जी’ आंदोलनों के बाद यह पहला आम चुनाव था। उनकी पार्टी ने 5 मार्च को हुए संसदीय चुनावों में 275 में से 182 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान हिंदू रीति-रिवाजों का पूरा पालन किया गया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेंदु शाह को बधाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने बालेंदु शाह को बधाई देते हुए लिखा, “नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंदु शाह को बहुत-बहुत बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व पर दिखाए गए भरोसे को दिखाती है। मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को हमारे दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे के लिए और भी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.