June 24, 2026

खेलों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले “दोणाचार्य अवार्ड” हेतु आवेदन कर सकते हैं

 

दोणाचार्य अवार्ड

आवेदन पत्र 11 जून 2021 तक जिला खेल कार्यालय देहरादून में जमा करें

S B T NEWS

देहरादून। दिनांक 07 जून 2021 (जि.सू.का), जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून राजेश ममगांई ने अवगत कराया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा दोणाचार्य अवार्ड-2021 हेतु खेलों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले व्यक्तियों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

उन्होंने खेलों में विशिष्टि उपलब्धियां अर्जित करने वाले इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे दोणाचार्य अवार्ड हेतु आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय देहरादून से किसी भी कार्य दिवस में निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं तथा अपना आवेदन पत्र 11 जून 2021 तक जिला खेल कार्यालय देहरादून में जमा कर सकते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.