July 14, 2026

अंबेडकर जयंती पर BJP की तैयारी, प्रदेशभर में संगोष्ठियों का आयोजन

अंबेडकर जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है, पार्टी 14 अप्रैल के अवसर पर संगोष्ठियों और विभिन्न आयोजनों के जरिए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दावा कर रही है___इस दौरान “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” जैसे विषयों पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी_प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के प्रति भारतीय जनता पार्टी में हमेशा विशेष सम्मान का भाव रहा है, इसी सम्मान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंच तीर्थ की स्थापना की गई, जहां देश-विदेश से लोग पहुंचकर प्रेरणा लेते हैं___उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी के माध्यम से उनका स्मरण किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता श्रद्धा के साथ बाबा साहब को नमन करेंगे।

 

कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री बीजेपी उत्तराखण्ड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.