July 14, 2026

गढ़वाल रेंज हाई अलर्ट: अपराधियों पर शिकंजा, पीजी-हॉस्टल्स की होगी सख्त जांच

Rajiv

उत्तराखंड के गढवाल रेंज आईजी राजीव स्वरूप ने बढ़ते अपराध और युवाओं की बिगड़ती राह पर कड़ा प्रहार करते हुए पूरे पुलिस महकमे को ‘हाई अलर्ट’ पर डाल दिया है। प्रेम नगर कांड,ब्रिगेडर कांड, के बाद एक्शन में आए आईजी ने न केवल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं, बल्कि अब क्षेत्र के पीजी और हॉस्टल्स की कुंडली खंगालने के साथ-साथ कॉलेज डीन के साथ मिलकर छात्र के भेष में छिपे ‘आस्तीन के सांपों’ को बेनकाब करने की रणनीति बनाई है।

बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्धों का अब फिंगरप्रिंट और डिजिटल पोर्टल्स के जरिए ‘सर्जिकल वेरिफिकेशन’ होगा, वहीं देहरादून की सड़कों पर रश ड्राइविंग और गाड़ियों में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले रसूखदारों को ‘नाइट वॉच’ अभियान के तहत सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून-व्यवस्था में कोताही बरतने वाले थानेदारों और सीओ की सीधी जवाबदेही तय करते हुए पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी पर्यटन सीजन से पहले देवभूमि की फिजा बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.